आमिर खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ के सलमान खान को दी शुभकामाएं

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दबंग स्टार सलमान खान को उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के लिये शुभकामना दी है।

सलमान इस ईद पर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है।इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

आमिर खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ के सलमान खान को दी शुभकामाएं दी है।आमिर खान ने कहा, ‘सिकंदर’ के लिए सलमान को शुभकामनाएं। उनकी फिल्म आ रही है और मेरी तरफ से बहुत-बहुत मुबारकबाद और बधाई और बहुत बहुत शुभकामनाएं। हम सब उसका इंतजार कर रहे हैं। ए.आर. मुरुगदॉस के साथ मैंने गजनी की थी। वो बहुत ही कमाल के डायरेक्टर हैं। मुरुगादॉस और सलमान का कॉम्बिनेशन देखने में सभी लोगों को मजा आएगा।

Next Post

राजकोट मेट्रो रेल, सात अन्य अवसंरचना परियोजनाओं का पीएम गतिशक्ति के तहत निर्धारण

Sat Mar 15 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री (पीएम) गतिशक्ति के सिद्धांतों के अनुसार सरकार ने देश में अवसंरचना क्षेत्र की आठ और परियोजनाओं का मूल्यांकन किया जिसमें राजकोट में मेट्रो रेल शुरू करने की परियोजना और तीन रेलवे तथा तथा चार राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। वाणिज्य एवं उद्याग मंत्रालय की शुक्रवार को जारी […]

You May Like