शिवपुरी: बैराड़ के मारोरा खालसा गांव में 5 साल का मासूम तालाब में डूब गया। डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवा (5)निवासी मारोरा खालसा की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।
परिजनों ने बताया कि वे खेत पर थे। शिवा जाटव शौच की कहकर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो ढूंढने निकले। बाद में तालाब में शव पड़ा मिला।
