रामलीला इलाके में शव मिलने से हड़कंप

विदिशा। रामलीला इलाके में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त नटेरन निवासी निलेश के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि निलेश आपराधिक प्रवृत्ति का था। वह चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका था। दो दिनों पहले ही जेल से छूटा था।

परिजनों ने बताया कि निलेश नशे का आदी था। वह परिवार से बार-बार पैसों की मांग करता था और पैसे न मिलने पर विवाद भी करता था। शराबखोरी के कारण उसने सिलाई का काम भी छोड़ दिया था।

परिवार के सदस्य उसे अपने साथ रखने से कतराने लगे थे। वह अविवाहित था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसने खाना-पीना छोड़ दिया होगा, जिससे उसकी मौत हुई।

पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल, शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

Next Post

संघ शताब्दी वर्ष: भोपाल सहित विभिन्न नगरों में निकले पथ संचलन

Fri Oct 3 , 2025
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को भोपाल महानगर के 12 नगरों, खंडों और बस्तियों में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने इसमें सहभागिता की। अवधनगर स्थित अविनाथ नगर बस्ती के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक […]

You May Like