संघ शताब्दी वर्ष: भोपाल सहित विभिन्न नगरों में निकले पथ संचलन

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को भोपाल महानगर के 12 नगरों, खंडों और बस्तियों में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने इसमें सहभागिता की। अवधनगर स्थित अविनाथ नगर बस्ती के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा को गौरवशाली बताते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तात्या टोपे जिले के अंबेडकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। सांस्कृतिक विशेषज्ञ उल्लास तेलंग ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

सभा में पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा हुई और वक्ताओं ने संघ की सेवा, संगठन व राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का वास्तविक संदेश सत्य और धर्म के पथ पर चलना है।

भोपाल विभाग के अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। प्रताप जिले, शंकराचार्य नगर, रामबाग, गांधी बस्ती और भरत नगर खंड समेत कई स्थानों पर आयोजित पथ संचलनों में वक्ताओं ने संघ की स्थापना, उसकी कार्यप्रणाली और समाज सेवा की परंपरा को याद किया। यह आयोजन शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक बना।

 

 

Next Post

हिरासत में लिये गये मेक्सिको के नागरिकों को तत्काल रिहा करे इजरायल: शीनबाम

Fri Oct 3 , 2025
मेक्सिको सिटी, 03 अक्टूबर (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने गुरुवार को इजरायल के अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिये गये छह मैक्सिकन नागरिकों की तत्काल रिहा करने की अपील की। इन अधिकारियों को गाजा में सहायता पहुँचाने की कोशिश कर रहे एक बेड़े को रोकने के बाद इजरायल के […]

You May Like