
बागली। संस्कृत पाठशाला में आदि कवि गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस रामचरित मानस का संपूर्ण पाठ विद्वानों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जबकि दूसरे दिन तुलसी के राम जन-जन के राम हैं विषय पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में पं. बाबूलाल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी, पूर्व वन अधिकारी कासम अली, पं. सत्यनारायण व्यास, पं. गोपाल शर्मा, शिक्षक प्रकाश व्यास व पं. सुनील दत्त जोशी सहित अनेक विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अधिवक्ता प्रवीण चौधरी ने तुलसीदास रचित साहित्य की प्रति प्राचार्य पं. राकेश नागोरी को भेंट की। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य नागोरी ने किया एवं आभार पं. सुनील दत्त जोशी ने माना। अतिथि शिक्षिकाओं दीपाली गुप्ता, ज्योति हरनिया व ललित सोलंकी की उपस्थिति सराहनीय रही।
