सिंगरौली: जीवित्पुत्रिका के शुभ अवसर पर शिवधाम मंदिर बैढ़न में मंदिर के महाप्रबंधक ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र के सानिध्य में व्रती महिलाओं द्वारा संतान की दीर्घायु के लिए किए जाने वाला व्रत जीवित्पुत्रिका का पूजन एवं कथा श्रवण कर पूर्ण लाभ प्राप्त किया।कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में रही।
भक्तजनों ने विधि-विधानपूर्वक व्रत का संकल्प लिया और कथा के माध्यम से जीवित्पुत्रिका व्रत के महत्व को आत्मसात किया। कथा वाचन के दौरान ज्योतिषविद् पं. डॉ. एनपी मिश्र ने बताया कि यह व्रत विशेष रूप से संतान की दीर्घायु और उनके सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है।
श्रद्धालुओं ने ध्यानपूर्वक कथा श्रवण कर भगवान शिव एवं माता पार्वती के चरणों में प्रार्थना अर्पित की। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्ति-भावना, श्रद्धा और दिव्यता से परिपूर्ण हो उठा। उपस्थित भक्तजन हर हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को गुंजायमान करते रहे। वही कचनी स्थित नदी पर भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई। जहां स्नान कर पूजन-अर्चन किया।
