सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निगम की सभी शाखाओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक और प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। आयुक्त ने कहा कि बरसात से बने गड्ढों को भरने, क्षतिग्रस्त नालियों व सीसी रोड की मरम्मत की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
निगमायुक्त ने एक-एक लंबित शिकायत की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क कर समाधान कराया जाए। फोर्स क्लोज शिकायतों का प्रतिवेदन दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने विभाग प्रमुखों से क्षेत्र में जाकर कार्य सुनिश्चित करने, सहायक यंत्री, उपयंत्री और वार्ड प्रभारी से समन्वय कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।इस दौरान उपायुक्त आर.पी. बैस, सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
