बिहार विधानसभा चुनावों के लिये पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा

नयी दिल्ली,28 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिये 470 अधिकारियों को केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

चुनाव आयोग की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन अधिकारियों में 320 आईएएस,60 आईपीएस तथा 90 आईआरएस, आईआरएएस और आईसीएएस के अधिकारी हैं जो इस समय विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं। ये पर्यवेक्षक बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा आम चुनावों के दौरान सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक की भूमिका निभायेंगे।

आयोग ने कहा है कि इनमें से कुछ पर्यवेक्षक जम्मू -कश्मीर के बड़गाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड़ की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब के तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नौउपाडा विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभायेंगे।

पर्यवेक्षक के रूप में तैनात ये अधिकारी चुनाव के दौरान सीधे चुनाव आयोग के नियंत्रण में कार्य करते हैं और इनकी नियुक्ति चुनावी प्रकिया पूरी होने तक की जाती है।

Next Post

तीसरी रेललाईन का कार्य पूरा, जल्द बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की संख्या, 9 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

Sun Sep 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अभी 4 प्लेटफार्म है। इससे झांसी, आगरा और शिवपुरी की तरफ से आने वाली ट्रेन जब एक साथ पहुंचती हैं तो उन्हें आउटर पर खड़ा करना रेलवे की मजबूरी है। जल्द ही इस रूट पर चलने वाली 9 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। क्योंकि थर्ड लाइन […]

You May Like