टैरिफ के डर से रूस से तेल नहीं खरीद रहा भारत

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि भारत ने रूस से तेल की खरीद लगभग बंद कर दी है, अमेरिकी टैरिफ दबाव के कारण, जबकि चीन और यूरोप अभी भी खरीद रहे हैं।

भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक बयान ने हलचल मचा दी है। फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में बेसेंट ने दावा किया कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद लगभग पूरी तरह बंद कर दी है। उनका कहना है कि यह बदलाव अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति के बाद देखने को मिला है।

स्कॉट बेसेंट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इस कदम के बाद भारत ने रूस से तेल आयात में कटौती की और अब यह लगभग बंद हो चुका है। बेसेंट ने कहा कि यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से बड़ी मात्रा में रियायती दरों पर तेल खरीदना शुरू किया था, लेकिन अमेरिकी दबाव के चलते उसने अपना रुख बदला।

Next Post

दावोस में बोले ट्रंप: नाटो नेता मुझे ‘डैडी’ कहते हैं, ग्रीनलैंड को बताया वैश्विक सुरक्षा के लिए अहम

Thu Jan 22 , 2026
दावोस में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि नाटो नेता उन्हें ‘डैडी’ कहते हैं। उन्होंने ग्रीनलैंड को वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसे सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सत्र को संबोधित किया। उन्होंने […]

You May Like