आयुक्त के आश्वासन पर खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, पांचवें दिन लौटे काम पर

सिंगरौली। बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली के सफाई कर्मी मित्र साथियों ने नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। चार दिनों तक चली हड़ताल के बाद पांचवें दिन सफाई कर्मचारी वापस काम पर लौट आए, जिससे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दोबारा शुरू हो गई।

हड़ताल के चलते कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। आयुक्त द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल और समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।

कर्मचारियों के काम पर लौटते ही नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द व्यवस्था सामान्य हो सके।

Next Post

बैढ़न में शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, घंटी और अखंड ज्योति गायब

Sat May 16 , 2026
सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न के नजदीक पुरानी अस्पताल के समीप बने शंकर जी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने घंटी, पीतल का अखंड ज्योति उठा ले गये। मंदिर के पुजारी त्रिभुवन त्रिपाठी निवासी बैढ़न ने इसकी सूचना कोतवाली बैढ़न में देते हुये बताया कि बीते दिन 14 मई को 11 […]

You May Like