
सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न के नजदीक पुरानी अस्पताल के समीप बने शंकर जी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने घंटी, पीतल का अखंड ज्योति उठा ले गये।
मंदिर के पुजारी त्रिभुवन त्रिपाठी निवासी बैढ़न ने इसकी सूचना कोतवाली बैढ़न में देते हुये बताया कि बीते दिन 14 मई को 11 बजे दिन पूजा-पाठ कर ताला बंद करते हुये अपने घर चला गया था। शाम 6 बजे अपने भांजे कल्याण पाण्डेय को पूजा करने के लिए भेजा तो, इस दौरान भांजे ने बताया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। इस खबर को सुन कर मंदिर गया तो देखा कि पीतल का घड़ी घंट एवं अखण्ड ज्योति दीपक गायब है। पुजारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
