अनाथ, बेघर, बेसहारा महिलाओं को मिला सहारा, जीआरपी का ऑपरेशन हमदर्द कार्यक्रम आयोजित

भोपाल: “ऑपरेशन हमदर्द” की सफलता को लेकर शासकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय मप्र का शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. पीपुल्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
ऑपरेशन हमदर्द की मुख्य उपलब्धियाँ यह रही कि रेलवे स्टेशनो व प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में हजारों लोगों की संख्या मे अनाथ, बेघर, बेसहारा महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के प्रति संवेदना सुरक्षा व पुनर्वास की भावना को दृष्टिगत रखते हुए बहुजन हिताये बहुजन सुखायेः के उदेश्य से ऑपरेशन हमर्दद चलाया गया. रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास रहने वाले बेघर व्यक्तियों की पहचान स्थापित की गई.
परिजनों से पुनर्मिलन :
कई गुमशुदा व बेघर व्यक्तियों की खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द किया गया। शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को शासन की विभिन्न पुनर्वास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण की गई. 1 जुलाई से 31-जुलाई तक चलाए गये अभियान के दौरान शासकीय रेलवे पुलिस मप्र, भोपाल के द्वारा पुरूष-1556, महिला-404, बालिका-39, बालक-56, ट्रांसजेंडर-02 कुल 2057 लोगो से विस्तृत पूछताछ की गई और उनका डिजिटल डोजियर तैयार किया गया. इसमें 159 लोगों को परिजन के सुपुर्द किया गया, 39 लोगो को रैन बसेरा शेल्टर होम भेजा गया. जीआरपी ने जिन मामलों में आवश्यकता प्रतीत हुई, उनमें आवश्यक कार्यवाही की.
इस मौके पर मुख्य अतिथिगण मालती राय महापौर, राजाबाबू सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेलवे , संजय कुमार पुलिस आयुक्त , डॉ. हरीश राव उप कुलपति , डॉ. रोहित त्रिवेदी (स्पीकर), अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक रेलवे, यशपाल सिंह राजपूत पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर भी उपस्थित रहे.

Next Post

सुपर फास्ट चलती ट्रेन से गिरा युवक

Fri Aug 7 , 2026
पांढुरना:तमिलनाडु सुपरफास्ट ट्रेन के दरवाजे के पायदान पर बैठकर सफर कर रहा युवक चलती ट्रेन से पांढुरना स्टेशन के पास पटरी पर गिरने पर गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत गंभीर बताई जा रहीं है। रेलवे सूत्रों से मिली […]

You May Like