पांढुरना:तमिलनाडु सुपरफास्ट ट्रेन के दरवाजे के पायदान पर बैठकर सफर कर रहा युवक चलती ट्रेन से पांढुरना स्टेशन के पास पटरी पर गिरने पर गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत गंभीर बताई जा रहीं है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12621 प्रतिदिन की तरह आज शुक्रवार को भी यह नागपुर से इटारसी की और जा रहीं थी,इसी ट्रेन के पायदान पर बैठकर सफर कर रहा नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के ग्राम सिंगपुर निवासी दामोदर गौरव 25 पांढुरना नगर के रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पहले ही पटरी पर गिर गया,जिससे गंभीर रूप से जख्मी युवक को जन सहयोग से नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं है।
Next Post
विद्युत चोरी प्रकरण में न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय
Fri Aug 7 , 2026
बागली:देवास वृत्त के बागली संभाग के अंतर्गत चापड़ा वितरण केन्द्र के विद्युत चोरी प्रकरण में माननीय विशेष न्यायाधीश बागली द्वारा दिनांक 04.08.2026 को कंपनी (म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि.) के पक्ष में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया गया है। इस मामले में अभियुक्त: देवेन्द्रसिंह आत्मज दिलीपसिंह सेंधवपर आरोप: धारा 135 (1) (क) विद्युत […]

You May Like
-
3 months ago
पुराने विवाद में खंजर से सिर पर हमला
-
4 months ago
भावेश हत्याकांड: पुलिस गिरफ्त से दूर कातिल
-
10 months ago
कोविड में थमी जबलपुर इंटरसिटी अभी तक नहीं आई पटरी पर
-
3 months ago
महिला की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप