भावेश हत्याकांड: पुलिस गिरफ्त से दूर कातिल

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत समता कॉलोनी में बुधवार रात्रि मारपीट का बदला लेने हुई भावेश उर्फ पप्पू वीरानी की हत्या के आरोपित अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है । पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है जिसके सहारे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। हालांकि पुलिस का दावा है कि कुछ क्लू मिले है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विदित अम्बेडकर कालोनी गोहलपुर निवासी भावेश उर्फ पप्पू वीरानी 19 वर्ष का दोस्त सत्यम सोनी एवं आयुष सोनी के साथ समता कॉलोनी में बुधवार रात्रि खड़ा था तभी पुरानी रंजिश के चलते शिवा चौधरी, आयुष रजक, अरूण रजक पहुंचे और मारपीट कर दी इसके बाद चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में भवेश को चेहरे, गले समेत शरीर में कई जगह चोटें आई। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भावेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या छह महीने पहले मृतक भावेश वीरानी द्वारा अरुण और उसके साथियों के साथ मारपीट करने का बदला लेने की गई थी। पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर दे रही है।

Next Post

कैसे अधूरी नींद बिगाड़ सकती है आपकी पूरी मेहनत, धीमी हो जाती है मसल रिकवरी, बरतें सावधानी

Sat May 16 , 2026
आज के युवाओं के लाइफ स्टाइल का हिस्सा हो गया है जिम, वर्कआउट, रनिंग व योगा जैसी चीजें, लेकिन इन सबके बीच यदि आपने अपनी नींद पूरी नहीं की, तो आपको इसका भारी नुकसान हो सकता है। आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति काफी जागरूक हो गए है। हर कोई […]

You May Like

मनोरंजन