
ग्वालियर। महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, दौलतगंज, दाल बाजार एवं लोहिया बाजार ग्वालियर के प्रमुख एवं व्यस्ततम बाजार हैं। इन बाजारों में दीपावली पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक इस समय चेम्बर भवन में चल रही है।बैठक में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उक्त क्षेत्रों की यातायात संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। उक्त सभी व्यापारिक क्षेत्रों के सदस्यगण भी बैठक में उपस्थित हैं।
