रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करे के लिए अमेरिका कर रहा है कामः ट्रंप

वाशिंगटन, 07 नवंबर (स्पूतनिक/वार्ता) अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक रूप से काम कर रहा है तथा यूक्रेनी संकट को सुलझाने की दिशा में काफी प्रगति कर रहा है।

यूक्रेनी संघर्ष को सुलझाने की प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए श्री ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, “हम रूस और यूक्रेन के साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं। हम काफी प्रगति कर रहे हैं।” श्री ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन से जुड़ी स्थिति पर कई बैठकों और फोन कॉल के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “रूस और यूक्रेन पहली बार संघर्ष को सुलझाना चाहते हैं। हमारी बैठकें हो रही हैं। आज मैं फोन पर बात करूंगा और कल भी कुछ लोगों से फोन पर बात होंगी।” उन्होंने बताया कि फ्लोरिडा में उनकी कुछ बैठकें तय हैं। श्री ट्रम्प ने कहा, “हमने मार-ए-लागो में कई बैठकें तय की हैं, जिनमें रूस और अन्य मामलों से जुड़े कई लोग शामिल होंगे।”

 

Next Post

Maruti Suzuki को त्योहारी सीजन में मिली जबरदस्त डिमांड, 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

Sat Nov 7 , 2026
मुंबई, दिवाली और धनतेरस पर Maruti Suzuki कि सेल में काफी बढ़ा फर्क देखा गया है। जिसमें कंपनी इन अपने सेल के आकंड़े ग्राहकों के सामने रखें है। दिवाली और धनतेरस के मौके पर कार खरीदने वालों की भीड़ का फायदा Maruti Suzuki को मिलता दिख रहा है। कंपनी ने […]

You May Like