
नीमच। नीमच-सिंगोली निर्माणाधीन मार्ग पर बुधवार दोपहर नेवड के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान ग्राम गुरुतलई निवासी 22 वर्षीय राकेश पिता बाबूलाल बंजारा के रूप में हुई है। वह अपने मामा के गांव केनपुरा से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों और राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जांच में जुटी पुलिस दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर मर्ग कायम किया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
