दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा     

सतना : जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गम ग्राम अमकुई में लापता युवक की लाश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला था. उक्त हत्याकाण्ड का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया. पुलिस के अनुसार दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी थी.नागौद थाना प्रभारी मनोज सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को अमकुई गांव में स्कूल के पीछे भठिया में एक शव पड़ा मिला था. जिसकी पहचान अतुल कुशवाहा पिता रामकेश उम्र 21 वर्ष निवासी अमकुई के तौर पर हुई थी.

अतुल 1 अगस्त की रात अपनी दुकान बंद करके निकला था. लेकिन फिर वापस घर नहीं लौटा. अगले दिन परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत की गई थी. 4 अगस्त को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या किए जाने के तौर पर सामने आया. जिसके आधार पर पुलिस द्वारा संदेही युवक सुधीर नामदेव उर्फ श्यामू पिता संजूलाल उम्र 19 वर्ष निवासी अमकुई को हिरसत में लेकर पूछताछ की. सुधीर ने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की रात वह अतुल को बाइक पर बैठाकर फुल्की खिलाने के बहाने ले गया था. भठिया क्षेत्र में ले जाकर जीआई तार से गला घोंटकर उसने अतुल की हत्या कर दी. सुधीर ने पुलिस को बताया कि हत्या के नीछे उसकी अतुल के साथ पुरानी रंजिश ही प्रमुख वजह थी.

Next Post

जडेजा, कुलदीप और मानव ने झटके दो-दो विकेट, श्रीलंका इलेवन ने पहले दिन बनाये 363/ 8

Fri Aug 7 , 2026
कोलंबो, 07 अगस्त (वार्ता) कुलदीप यादव , रवींद्र जडेजा और मानव सुथार (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को एकमात्र अभ्यास मैच के पहले दिन शुक्रवार को श्रीलंका इलेवन के 363 रन पर आठ विकेट झटक लिये । आज यहां श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like