सांसद ने बहुप्रतीक्षित बहरी अमिलिया मार्ग में निर्मित नवीन पुल पर शुरू किया आवागमन 

सीधी। लोकसभा क्षेत्र -सीधी के सांसद डॉ राजेश मिश्रा एवं सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के साथ बहुप्रतीक्षित अमिलिया–बहरी मार्ग पर निर्मित नवीन पुल को तात्कालिक रूप से आवागमन हेतु शुभारंभ कर जनता जनार्दन की सेवा हेतु समर्पित किया गया। इस दौरान सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि वह पुल क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग का साकार रूप है, जिसके प्रारंभ होने से अब अमिलिया, बहरी एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के बीच आवागमन सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

सांसद ने आगे कहा कि यह पुल न केवल संचार का माध्यम बनेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जुड़ाव को भी नई गति प्रदान करेगा। क्षेत्रवासियों की सुविधा और प्रगति को समर्पित यह पहल “विकसित और आत्मनिर्भर सिहावल” की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Next Post

प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एकनाथ वसंत चिटनिस का निधन

Thu Oct 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रख्यात भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक एकनाथ वसंत चिटनिस का बुधवार को पुणे स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में मशहूर चिटनिस ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष […]

You May Like