राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 जवान, हवाईअड्डा सख्त सुरक्षा घेरे में

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के ग्वालियर आगमन को लेकर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटे है। ग्वालियर एयरपोर्ट से कूनों के लिए राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी लेकिन मौसम को देखते हुए विकल्प के तौर पर सडक मार्ग पर भी सुरक्षा-व्यवस्था लगाई गई है। सुरक्षा में करीब 2 हजार जवान तैनात रहेंगे। जवान दूसरे जिलों से भी आएंगे। ग्वालियर विमानतल पर राष्ट्रपति दो बार आएंगी। 21 जून को राष्ट्रपति का ग्वालियर आगमन होगा और वह रात में कूनों में ही विश्राम करेंगी। अगले दिन वह ग्वालियर आएंगी। यहां से वायु मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

*होटल, लॉज की चेकिंग कर रही पुलिस*

महाराजपुरा थाना पुलिस विमानतल के आसपास एएसएल चेकिंग कर रही है। इसके तहत एक-एक घर की स्क्रीनिंग की जा रही है। मकान मालिक से लेकर किरायेदार तक के नाम सूची में है। इसके साथ ही होटल, लॉज, धर्मशालाओं की चेकिंग पुलिस लगातार कर रही है।

*नो फ्लाइंग जोन रहेगा 10 किमी का क्षेत्र*

विमानतल से आसपास का करीब 10 किमी का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहेगा। यहां ड्रोन या अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट नहीं उड़ सकेंगे।

Next Post

दिनदहाड़े ताले तोड़ गैस टंकी चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश

Fri Jun 19 , 2026
इंदौर. तेजाजीनगर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस टंकी चोरी करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 गैस टंकियां, 6 बड़ी वाहन बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल 2 दुपहिया वाहन […]

You May Like