भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के लिए राजधानी में गार्बेज फ्री सिटी(जीएफसी) के साथ 1200 अंक के लिए वाटर प्लस सर्वे भी शुरू हो रहा है, जिसके अंतर्गत टीम जल स्त्रोतों और सीवेज नेट्वोर्क का जायज़ा लेने जा रही है. डोर-टू-डोर कचरा लेने जा रही गाडिय़ों का प्रबंधन और कचरा ले जाने के तरीके की रिपोर्ट तैयार कर रही है. गठित हुई टीम मुख्य रूप से राजधानी के टूरिस्ट प्लेस पर और अन्य रहवासीय इलाकों में निरिक्षण के लिए जा रही है.जिसके ख़ास बात है की इस बार टीम का ध्यान ट्रिपल आर जिसका मतलब रिड्यूज़, रियूज और रीसायकल के तहत किया जा रहे काम पर ज्यादा है. टीम का सर्वे करीब 10 दिन और चलेगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहर में वाटर प्लस सर्वे शुरू
