हाइवे पर बस ने कार को टक्कर मारी, दर्जन भर घायल

पचोर। पचोर के समीप हाइवे पर दुल्तारिया के यहां मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे पचोर-ब्यावरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने अपने आगे चल रही कार को जोर की टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार में सवार 4 लोगों को चोट आई तथा बस में आगे बैठी 8 सवारियों को भी मामूली चोट आई है. एक घायल को शाजापुर तथा एक घायल को ब्यावरा रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार ब्यावरा तरफ से आ रही प्रज्ञा ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 09, एफए 3815 शिवपुरी से इंदौर की और जा रही थी. जब पचोर के समीप थी तभी अपने आगे चल रही कार क्रमांक एमपी 09, डीएल 75 से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोर की थी कि कार सडक़ पर घीसटाते हुए किनारे पर जा गिरी. जबकि बस काफी चौड़े डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड पहुंचकर रुक गई. घटना की जानकारी लगते ही पचोर पुलिस एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे तथा नागरिकों की मदद से घायलों को पचोर स्थित सिविल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को बाहर रेफर किया गया. पप्पू पिता धूलजी उम्र 35 साल निवासी मिठनपुर को पैर में चोट आने पर ब्यावरा रेफर किया तथा दीपांश पिता किशन नामदेव उम्र 14 साल निवासी दंदौर को सिर में चोट पर शाजापुर रेफर किया गया

अन्य घायलों में भानु पिता रामजीलाल नामदेव उम्र 70 निवासी शिवपुरी, वंश पिता भरत नामदेव उम्र 12 साल निवासी इंदौर, किरण पति दीपक नामदेव 52 वर्ष इंदौर, आरुषि पिता भारत नामदेव 9 साल इंदौर, देवती पति गणपत लहरी उम्र 19 वर्ष, निकिता पिता अशोक उम्र 24 साल निवासी सनखेड़ी, विशाल पिता मुकेश नामदेव उम्र 13 साल निवासी इंदौर, प्रताप सिंह पिता काशीराम वर्मा उम्र 64 साल निवासी नापलियाखेड़ी, दुर्गाबाई पति राकेश वर्मा उम्र 28 साल निवासी नापलिया खेड़ी, गीता बाई पति धूल जी उम्र 50 साल निवासी नापलिया खेड़ी शामिल है. पुलिस ने बस को जप्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

 

सर्विस रोड की कम दूरी और अव्यवस्थित जानकारी के अनुसार नगर, कस्बे के यहां हाइवे पर सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन में सुगमता हेतु सर्विस रोड का निर्माण किया जाता है किंतु पचोर में हाइवे पर जो सर्विस रोड बनाए गये है वह कम दूरी और तकनीकि रुप से व्यवस्थित नहीं होने के कारण दुर्घटना का डर बना रहता है. ब्यावरा तरफ से पचोर जाते समय संतोष मित्तल स्कूल के आगे के यहां से सर्विस रोड बनाया गया है जबकि कॉन्वेंट स्कूल के सामने से सर्विस रोड बनना था. इसी प्रकार इंदौर तरफ से पचोर आते समय मेडतवाल धर्मशाला के यहां से रेलवे स्टेशन के पूर्व तक सर्विस रोड है, जबकि देहरी बामन जोड़ तक सर्विस रोड बनना चाहिए था.

Next Post

डबरा की ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, रोज लग रहा जाम

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर। डबरा के प्रमुख चौराहों तथा बाजार में आए दिन अत्यधिक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछोर चौराहा, थाने के पास फरसा चौराहा, अग्रसेन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जेल रोड चौराहा आदि पर अक्सर काफी देर तक ट्रैफिक जाम बना रहता है, इतना कि कभी-कभी पैदल निकलना भी मुश्किल […]

You May Like