
ग्वालियर। डबरा के प्रमुख चौराहों तथा बाजार में आए दिन अत्यधिक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछोर चौराहा, थाने के पास फरसा चौराहा, अग्रसेन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, जेल रोड चौराहा आदि पर अक्सर काफी देर तक ट्रैफिक जाम बना रहता है, इतना कि कभी-कभी पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है ।
बाजार में दोनों ओर फुटपाथ पर, समान रखा जाने के कारण, पैदल चलने वालों को और भी भारी परेशानी रहती है। नालियां चौक रहने से फुटपाथ के नजदीक गंदा पानी भरा रहता है ,कहीं कहीं तो नालियां दिखती ही नहीं है।
पिछोर, दतिया ,भितरवार, चीनौर की ओर आने जाने वाले कृषि उपज के ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के कारण डबरा शहर के मुख्य बाजार ,डबरा थाने से कृषि उपज मंडी गेट के आगे तक भारी जाम लगा रहता है। ऊपर से उपरोक्त चौराहों पर गुलंबरों का अपनी साइड से चक्कर लगाकर जाने के बजाय दाईं ओर से वाहन घुस जाते हैं। जिससे उधर से आने जाने वाहनों के कारण जाम लग जाता है। इसलिए उपरोक्त चौराहों पर विद्युत संकेतक की व्यवस्था किया जाना आवश्यक है। फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना तथा नालियों की सफाई व उन पर से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
इसके अलावा ग्राम निभैरा के पास नाले पर पुल बनाकर पहाड़ी के किनारे किनारे होते हुए गैंड़ौल के नजदीक, हाईवे तक सड़क निर्माण,
नजदीकी हरिपुर मगरौरा रोड से रेलवे ओवरब्रिज बनाते हुए, गंगा बाग होते हुए, भितरवार रोड तक सड़क बनाया जाना चाहिए तथा नजदीक ही नहर के किनारे किनारे खड़वई पुलिया चीनौर रोड तक सड़क निर्माण हो तथा इधर ग्वालियर रोड सिमरिया से इटाइल या खड़वई पुलिया (चीनौर रोड) तक सड़क बनाया जाना आवश्यक है। इस प्रकार रोड बन जाने से, सभी ओर से डबरा शहर पर ट्रैफिक का दवाब बहुत कम रह जाएगा । आने जाने वालों को भी दूरी की कमी के साथ-साथ परेशानी से काफी राहत मिलेगी। सरकार का ध्यानाकर्षण वांछनीय है। जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पहल किया जाना आवश्यक है।
स्थानीय समाजसेवी कैलाश नारायण भार्गव ने सुझाव दिया कि मगरौरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाकर गंगाबाग तक सड़क बना दी जाए, गोराघाट की तरफ से आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर, और अन्य वाहन मंडी एवं भितरवार की ओर जाने वाले वहीं से चले जाएंगे। जिससे डबरा के थाने से लेकर मंडी तक जाम से राहत मिलेगी। ठाकुर बाबा पर ओवर ब्रिज बनाना अच्छा है परंतु अंबेडकर चौराहे पर तो जाम की स्थिति बनी ही रहेगी।
