कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल का रात्रि भोज, शीर्ष नेतृत्व रहा शामिल

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भोपाल स्थित अपने सरकारी आवास पर कांग्रेस विधायक दल के लिए विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे।

रात्रिभोज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, तथा पूर्व पीसीसी अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी कमलनाथ के आमंत्रण पर पहुंचे।

बैठक-सह-रात्रि भोज को आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर अनौपचारिक चर्चा का अवसर माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने आपसी संवाद के साथ वर्तमान राजनीतिक माहौल पर भी विचार-विमर्श किया।

 

Next Post

सांसद आलोक शर्मा ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ केंद्रीय मंत्री से की शिकायत

Tue Dec 2 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग […]

You May Like

मनोरंजन