बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत कल्याणपुर पोल्ट्रीफार्म के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दीपक यादव 28 साल निवासी ग्राम सरदा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं उसका छोटा भाई सुभांषु यादव एवं उसके पिता चन्नूलाल यादव तीनों 2 मोटर सायकिलो से रिश्तेदारी में बरेला जाने के लिये निकले थे।

वह एवं भाई सुभांषु एक मोटर सायकिल एवं उसके पिता दूसरी मोटर सायकिल में थे बरेला के आगे चाय नाश्ता के दुकान पर एक लडका मिला जिसने अपना नाम देवा चौधरी बताया एवं बघराजी तक जाने के लिये कहा तो वह पिता की मोटर सायकिल में बैठ गया। कल्याणपुर पोल्ट्रीफार्म के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकिल एमपी 20 बीए 2019 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके पिता की मोटर सायकिल में टक्कर मार दिया जिससे पिता एवं देवा चौधरी को चोटेें आ गई।

Next Post

चाकू मार एजेंट से लूट की कोशिश

Wed Oct 14 , 2026
जबलपुर।सिविल लाइन थाना अंतर्गत सिविल लाईन स्थित चुंगी नाका के पास लुटेरों ने चाकू मारकर टै्रवल एजेन्ट से लूट की कोशिश करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को वैभव दुबे 40 वर्ष निवासी शारदानगर […]

You May Like

Play sound