चाकू मार एजेंट से लूट की कोशिश

जबलपुर।सिविल लाइन थाना अंतर्गत सिविल लाईन स्थित चुंगी नाका के पास लुटेरों ने चाकू मारकर टै्रवल एजेन्ट से लूट की कोशिश करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को वैभव दुबे 40 वर्ष निवासी शारदानगर रांझी ने लिखित शिकायत की कि टै्रवल एजेन्ट का काम करता है वह रामपुर शंकरशाह नगर गया था इसके बाद वे अपने निवास रांझी एक्टिवा से अकेले जा रहा था

सिविल लाईन स्थित चुंगी नाका के पास पहुंचा तभी 2 स्कूटी गाडिय़ों में उसके पीछे कुछ लोग आकर उसे रोके, स्कूटी में पीछे बैठे युवक ने उसकी स्कूटी की चाबी निकाल लिया। उसकी स्कूटी व मोबाइल पैसे लूटने का प्रयास किये एवं जेब से चाकू निकाला, उसने हाथ में चाकू देखा तो अपना बचाव करते हुये बाईक पकड़ कर खींच दिया तो वो डर के कारण भागते हुये उसके 20 से 50 मीटर तक घसीटते हुये ले गया, उसने बाईक स्कूटी पलटा दिया जिससे उसके हाथ पैर कमर में चोटें आईं, तभी एक और स्कूटी में सवार 3 लडक़े आये और उसके पीछे चाकू लेकर दौड़े चाकू से हमलाकर कर उसे चोट पहुंचा दी।, वह वहॉ से भागा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

शिप्रा नदी में डूबे युवक की हुई शिनाख्त

Wed Oct 14 , 2026
उज्जैन: शिप्रा नदी से मंगलवार शाम को एक युवक की पानी में डूबी हुई लाश पुलिस ने बरामद की। जिसकी पहचान बड़वानी के रहने वाले युवक के रूप में हुई परिजन उज्जैन पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम 4 शिप्रा नदी […]

You May Like