मुंबई, (वार्ता) बंधन बैंक ने सोमवार को मास्टरकार्ड के सहयोग से चार कार्ड के साथ अपना क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो शुरू करने की घोषणा की।
इनमें अलग अलग तरह के ग्राहकों के लिए स्पार्क, इग्नाइट , फ्लेयर और ल्यूमिना नाम के कार्ड पेश किये गये हैं। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह बैंक की ग्राहकों को नवोन्मेषी और समावेशी वित्तीय समाधान प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये नाम बंधन बैंक के लोगो में दिखाई देने वाली शाश्वत लौ से प्रेरित, हैं।
बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता और मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया बाजार के प्रेसिडेंटगौतम अग्रवाल की उपस्थिति में यहां एक समारोह में ये कार्ड प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर बैंक और मास्टरकार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
