
सीधी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्यानिकी विभाग कार्यालय के पीछे एक कटहल के पेड़ में युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव मिलने की खबर फैलते ही उद्यानिकी विभाग परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त एवं मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
