चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कई चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की दोषी ठहराये जाने को बरकरार रखते हुए उन्हें सात मामलों में से प्रत्येक में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं साथ चलेंगी। न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद यह निर्देश दिया। न्यायालय ने श्री यादव को प्रत्येक मामले में एक करोड़ पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया, जिसमें से एक करोड़ चार लाख 75 हजार रुपये शिकायतकर्ता को और 25 हजार रुपये राज्य को दिए जाने हैं।

उच्च न्यायालय ने राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव को भी प्रत्येक मामले में शिकायतकर्ता को 5 लाख 51 हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि समझौते का सम्मान करने के कई अवसर मिलने के बावजूद, श्री यादव अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे और अंततः उन्होंने कहा कि वह आगे भुगतान करने के बजाय जेल जाने के लिए तैयार हैं। अदालत ने उन्हें इस फैसले को उच्चतम न्यायालय के समक्ष चुनौती देने के लिए दो महीने का समय दिया है और उन्हें परिवीक्षा का लाभ देने से इनकार कर दिया।

.....

Next Post

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

Fri Jul 10 , 2026
मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता)  घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। […]

You May Like