शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 828 अंक उछला

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता)  घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 77,569.39 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत चढ़कर 24,206.90 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज चौतरफा लिवाली रही। मझौली कंपनियों का निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.20 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.55 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, धातु, तेल एवं गैस, रसायन और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों से सूचकांक अच्छी बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर दो प्रतिशत से अधिक उछले। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टीसीएस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, टाइटन और एनटीपीसी में भी तेजी रही। इटरनल, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर टूट गये।

.....

Next Post

मतदाता पुनरीक्षण की समय-सीमा 13 अगस्त तक बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

Fri Jul 10 , 2026
रांची, 10 जुलाई (वार्ता) झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसर पार्टी नेताओं के एक शिष्टमंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओ ने वर्तमान में […]

You May Like