मैहर में अवैध रेत उत्खनन पर 4 वाहन जप्त

मैहर :कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रामनगर क्षेत्र के ग्राम कुबरी में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान टीम ने ग्राम कुबरी सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 4 वाहनों में एमपी 53 एचए 1712, एमपी 19 एचए 5662, एमपी 18 जेड 9333, एमपी 19 जेडएस 1264 को मौके पर पकड़ा गया। सभी वाहनों को तत्काल जप्त कर थाना रामनगर में खड़ा कराया गया। जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जांच दल में तहसीलदार रामनगर रोशनलाल रावत, सहायक खनिज अधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Next Post

मैहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम में बढ-चढकर हिस्सा लेने की अपील

Tue May 5 , 2026
मैहर :नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26” के अंतर्गत स्वच्छ वार्ड रैंकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है। कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मैहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की मुहिम में सभी […]

You May Like