इटारसी में सजेगा राष्ट्रीय फुटबॉल का महाकुंभ: देश की 20 टीमें दिखाएंगी दम

इटारसी। शहर के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्रीमंत विजयराजे सिंधिया खेल प्रशाल मैदान खेड़ा में आगामी 26 जनवरी से 1 फरवरी तक स्व. पंकज गोयल की स्मृति मैं भव्य राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को साईं कृष्णा रिसॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति और फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने प्रतियोगिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

देश की नामी टीमें होंगी शामिल

अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश की लगभग 20 प्रतिष्ठित टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुख्य रूप से तमिलनाडु पुलिस, यंग हीरोज फुटबॉल क्लब वाराणसी, सेंट्रल रेलवे नागपुर, इंडियन लीग कोरबा, राजस्थान पुलिस, पंजाब पुलिस, मध्य प्रदेश की विभिन्न टीमें शामिल हैं।

मैचों का समय और पुरस्कार

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक 3 से 4 मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है

प्रथम पुरस्कार: 51,000 रुपए और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार: 31,000 रुपए और ट्रॉफी के अलावा बेस्ट स्कोरर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट गोलकीपर और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष निपुण गोठी, कोच भागवत सिंह, मौसम रघुवंशी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव दीपक परदेसी , नीलेश चौधरी, पप्पू चौधरी, महेंद्र मालवीय, नीरज यादव सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति ने बताया कि खेल मैदान को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा और फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 25 जनवरी को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास की अनेक सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड़ स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण […]

You May Like