
दमोह। जिला दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्थ खेड़ा, छोटी कटंगी के प्राइमरी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर सोमवार को करीब 20 बच्चे अपने पालकों के साथ दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचे।18 अगस्त को बच्चों और अभिभावकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि स्कूल भवन की छत जर्जर हो चुकी है और बार-बार रिपेयरिंग के बाद भी मरम्मत नहीं हो पा रही। इससे बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है।इस दौरान बच्चों और पालकों ने नारेबाजी करते हुए कहा हम अपना भविष्य मांगते हैं, भीख नहीं मांगते। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जर्जर भवन को तत्काल गिराकर नया भवन बनवाया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई मिल सके।अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
