कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, जगताप की गोठ की घटना

ग्वालियर: शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित जगताप की गोठ में आज तड़के भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे शीतल जैन के कपड़ा गोदाम में हुआ जहां लोवर जैसे तैयार कपड़े बनाए और रखे जाते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। गोदाम एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था जिसकी ऊपरी मंजिल पर किराएदार भी रहते हैं।

गनीमत रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। नगर निगम की फायर ब्रिगेड घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। आठ दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल चुका था। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Next Post

बिहार चुनाव में फॉर्च्यूनर की चमक फीकी: लैंड क्रूजर, डिफेंडर और रेंज रोवर बने नेताओं के नए 'स्टेटस सिंबल', प्रचार में लग्जरी और सुरक्षा को मिली प्राथमिकता

Tue Oct 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब सादगी का दौर पीछे छूट गया है, और लग्जरी तथा तकनीक ने चुनावी प्रचार में जगह बना ली है। एक समय टोयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी को नेताओं का सबसे बड़ा स्टेटस सिंबल माना जाता था, लेकिन अब उसकी चमक फीकी […]

You May Like