जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत ए.एस.जी आई हॉस्पिटल की छत पर लगे एयर कंडीशनिंग सिस्टम के कीमती कॉपर वायर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस चोरी का पता तब चला जब ऑपरेशन थिएटर में कूलिंग बंद हो गई और मरीजों को परेशानी होने लगी।पुलिस के मुताबिक ए.एस.जी आई हॉस्पिटल की ऑपरेशन मैनेजर प्रियंका तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब मरीजों को ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया, तो वहां का तापमान सामान्य नहीं था और हिपाफिल्टर काम नहीं कर रहा था। जब तकनीकी टीम ने छत पर जाकर जांच की, तो पता चला कि हिपाफिल्टर को आउटर यूनिट से जोडऩे वाले कॉपर वायर गायब थे। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में लगभग 40,000 रुपये कीमत के तार काटकर चोरी कर लिए थे।
Next Post
फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.65 लाख हड़पे
Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर:विजयनगर निवासी एक युवक को डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर ठग ने 2,65,500 रुपये ठग लिए। ठगों ने शातिर तरीके से कंपनी की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी का उपयोग कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी आनय तिवारी को 21 फरवरी 2026 […]

You May Like
-
8 months ago
किसानों की समृद्धि सर्वोच्च प्राथमिकता
-
9 months ago
दो घरों में लाखों की चोरी
-
1 year ago
संघ ने निकाला गुणवत्ता संचलन