फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 2.65 लाख हड़पे

जबलपुर:विजयनगर निवासी एक युवक को डोमिनोज की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर ठग ने 2,65,500 रुपये ठग लिए। ठगों ने शातिर तरीके से कंपनी की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी का उपयोग कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी आनय तिवारी को 21 फरवरी 2026 को नीतीश पाठक नामक व्यक्ति ने खुद को जुबिलेंट फूडवक्र्स (डोमिनोज कंपनी) का रिलेशनशिप मैनेजर बताकर उनसे संपर्क किया। विश्वास जीतने के लिए जालसाज ने कंपनी की असली वेबसाइट से मिलती-जुलती फर्जी ईमेल आईडी से संपर्क किया और फ्रेंचाइजी प्रक्रिया के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट और प्रस्तावित साइट के 360-डिग्री वीडियो जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज मंगवा लिए।

10 मार्च 2026 को आनय को एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद, उनसे बैंक ऑफ इंडिया के नोएडा स्थित एक खाते में 2,65,500 रुपये जमा कराए गए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद जब आनय ने डोमिनोज की आधिकारिक वेबसाइट चेक की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वेबसाइट पर स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि कंपनी केवल अपनी मेल के माध्यम से ही संपर्क करती है। आनय को जिस फर्जी ईमेल से संपर्क किया गया था, उसमें अंतर लिखा था, इसी बीच, ठगों ने उनसे एनओसी के नाम पर 4,72,000 रुपये की और मांग की इसके बाद आनय को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत की। पुलिस अब रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है ।

Next Post

कुएं में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, शिवपुरी के ढला गांव में हादसा

Sat Apr 11 , 2026
शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ढला गांव में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में बने कुएं में गिर गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। ढला गांव निवासी रामजीलाल लोधी खंडे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। वह इमरत लोधी के […]

You May Like