जिपं के टैंक में दिखाई दिए दो सांप, सर्प विशेषज्ञ ने एक को पकड़ा एक छिप गया

दमोह. जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार शाम पानी से भरे एक टैंक में दो सांपों का जोड़ा दिखाई देने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. कार्यालय के चौकीदार ने जैसे ही सांप देखा तो अन्य कर्मचारियों को सूचना दी. इसके बाद सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया जिसने टैंक में घुसकर एक सांप को पकड़ लिया, लेकिन एक सांप छिप गया. सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है. सर्प विशेषज्ञ ने कर्मचारियों से कहा है कि जब भी सांप दिखाई दे वह तत्काल उन्हें सूचना दें वह पहुंच जाएंगे.पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ है जो जोड़े के साथ जिला पंचायत कार्यालय की टंकी समीप दिखाई दिया गया.

जानकारी देते हुए जिला पंचायत के चौकीदार अनिल रैकवार ने बताया की कार्यालय के पीछे एक पानी का टैंक बना है. शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उन्हें दो सांपों का जोड़ा पानी में दिखाई दिया. उन्होंने तत्काल जिला पंचायत के अन्य अधिकारियों को जानकारी दी. इसके बाद किल्लाई नाका के समीप रहने वाले सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया.

सर्प विशेषज्ञ जितेंद्र नाथ अपने एक साथी के साथ जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे और टैंक में उतरकर सांप का रेस्क्यू किया. इस दौरान एक सांप पकड़ में आ गया, लेकिन एक सांप टैंक में ही छुप गया.

सर्व विशेषज्ञ जितेंद्र नाथ ने बताया कि जिला पंचायत के टैंक में दो सांपों का जोड़ा दिखा था. जब वह टैंक में सांप को पकड़ने के लिए उतरे तो एक सांप पानी में कहीं छुप गया है, लेकिन एक सांप पकड़ लिया गया है,जिसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा रहा है.

Next Post

भोपाल को मिली बड़ी सौगात! पीएम ई-बस सेवा की पहली खेप पहुंची, जल्द शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी आधुनिक बसें

Fri Jul 10 , 2026
भोपाल। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को जल्द नई रफ्तार मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप शुक्रवार को भोपाल पहुंच गई। इन बसों के शुरू होने से शहरवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा मिलेगी। फिलहाल बसों का तकनीकी निरीक्षण, […]

You May Like