जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कटरा में एक युवक ने शादीशुदा महिला को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक हनुमानताल निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कढ़ाई का काम करती हैं.
एक साल पहले उसकी दोस्ती कढ़ाई का काम करने वाले आमिर अंसारी 32 वर्ष निवासी कटरा से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी जब वे आमिर के यहां काम के सिलसिले में गई तो आमिर ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
