जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत ब्राम्हण मोहल्ला पुरवा में रहने वाली महिला स्वास्थ्य अधिकारी को शादी के 15 दिन बाद से ही दहेज लोभी प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में कार की डिमांड कर 5 लाख 50 हजार रूपये लेने के बाद भी शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। तंग आकर पीड़िता ने अब दहेज लोभी पति, ससुर सास, देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती स्वाती तिवारी 35 वर्ष निवासी ब्राम्हण मोहल्ला पुरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिहोरा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ है उसकी शादी 27 जनवरी 24 को गोरखपुर निवासी रिषीकांत तिवारी से सामाजिक रीति रिवाज से हुयी थी.
शादी में मायके वालों ने नगदी, सोने के गहने एवं गृहस्थी का सामान दिये शादी के लगभग 15-20 दिन बाद से ही उसकी ससुराल वाले दहेज की मांग कर प्रताडि़त करने लगे पति रिषीकांत रात भर मोबाइल पर बात करते हैं पूछने पर उसके साथ मारपीट करते हैं एवं सैलरी का पैसा मांगते है नहीं देने पर नौकरी छोड़ने के लिये कहते हैं ससुराल वाले उससे दहेज में कार की मांग करते हैं, उसने अपनी सैलरी से 5 लाख 50 हजार रूपये 6 सितंबर 24 को चैक के माध्यम से ससुराल वालों को दिये थे उसके बाद भी ससुराल वालों में कोई सुधार नहीं आया, उसे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं, प्रताड़ना से परेशान होकर 31 दिसम्बर 24 को अपने मायके ब्राम्हण मोहल्ला पुरवा आ गयी है। पति उसके मायके में आकर आये दिन उसे एवं उसके परिवार वालों से विवाद कर मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
