जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईकाई जबलपुर (ईओडब्ल्यू) की पांच टीमों ने एक साथ जिले के बाहर छापेमारी की है। बालाघाट, लांजी, कटंगी, वारासिवनी, मैहर स्थित खरीदी केन्द्रों में एक साथ सर्चिंग हुई। इसके साथ महत्वपूर्ण दस्तोजों की भी जांच की गई। साथ ही संबंधितों से पूछताछ हुई है। कार्यवाही को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया है। इस कार्रवाई में भारी गड़बडिय़ां मिली है। जांच के बाद मामले में आज बड़ा खुलासा हो सकता है।
ईओडब्लयू उप पुलिस अधीक्षक एव्ही सिंह ने बताया कि पांच टीमों ने एक साथ छापा मारा कार्रवाई की है। ये कार्यवाही सभी तहसील के खरीदी केन्द्रों में हुई है। बालाघाट, लांजी, कटंगी, वारासिवनी, मैहर स्थित खरीदी केन्द्रों में हुई है। कार्रवाई जारी है। आज पता चल सकेगा कि कहां कितनी गड़बडी और अनियमित्ताएं मिली है, विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
