सीधी:विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम खैरा में आयोजन किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित आदिवासी सम्मेलन कार्यक्रम में आदिवासी भाई-बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की बहनों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की कलाई पर राखी बांधी ज्ञान सिंह में उन्हें उनके अधिकारों के संरक्षण का वचन दिया।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संबोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज ही भारत का मूल निवासी है आदिवासी समाज के लोग न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए हुए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
आज हमें इस दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम आदिवासी समाज के अधिकारों का सम्मान करेंगे, उनकी परंपराओं को सहेजेंगे और उनके विकास में योगदान देंगे.ज्ञान सिंह आगे कहा कि आपकी परंपराओं और जीवन मूल्यों ने भारत की पहचान को समृद्ध किया है। आप भारत के पहले मालिक हैं और आपके अधिकार, अस्मिता और न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ हैं।
