चित्रकूट दीपावली मेले की तैयारी, प्रशासन अलर्ट

सतना: चित्रकूट में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली (अमावस्या) मेले की तैयारियों को लेकर मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की अध्यक्षता में म.प्र. और उ.प्र. प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर व्यापक प्रबंधों पर चर्चा हुई।

राज्यमंत्री ने घाटों पर एसडीआरएफ-एनडीआरएफ व गोताखोरों की तैनाती, नावों पर क्रमांक अंकित करने और परिक्रमा पथ व निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांसद गणेश सिंह ने प्लास्टिक-थर्माकोल पर रोक और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की बात कही।

आयुक्त रीवा संभाग बीएस जामोद ने 15 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे करने पर जोर दिया। प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 10 जोन में बांटकर 142 एकड़ भूमि पर पार्किंग की व्यवस्था की है। मेले में 30-35 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Next Post

चित्रकूट दीपावली मेला 18 से 22 अक्टूबर तक

Sat Sep 27 , 2025
सतना: चित्रकूट का दीपावली मेला 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक हुई। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए संयुक्त रणनीति बनाई गई। श्रद्धालु मां मंदाकिनी में स्नान, दीपदान और कामतानाथ परिक्रमा करेंगे। Facebook Share on […]

You May Like