प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री, भैरवी बनकर बिखेरी रहस्यमयी शान

मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजा साब में मालविका मोहनन ,भैरवी का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म द राजा साब की टीम ने आधिकारिक तौर पर मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का खुलासा कर दिया है, और इस अनाउंसमेंट ने फिल्म के प्रमोशन में एक बड़ा ट्विस्ट जोड़ दिया है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और दमदार शख्सियत के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे फिल्म की कहानी के प्रति जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। भारत की सबसे बड़ी आने वाली हॉरर फैंटेसी कही जा रही इस फिल्म के लिए यह अनावरण उत्सुकता को एक नए लेवल पर ले गया है।

नए पोस्टर में मालविका मोहनन शीर ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस को स्टाइल के साथ उठाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी शांति भरी नजरें और आत्मविश्वासी अंदाज एक साथ एलीगेंस और खतरनाक आकर्षण दोनों को बखूबी दिखाते हैं। पीछे दिखता सूना सा कॉरिडोर माहौल को और भूतिया बनाता है और साफ दिखाता है कि भैरवी फिल्म के रहस्य में एक बेहद अहम किरदार है। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित द राजा साब, पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 09 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम

Next Post

श्रद्धा कपूर का ‘मी टाईम- रिच मारी टाईम’: बिस्क फार्म लेकर आए दिल को छूने वाला चाय ब्रेक कैंपेन

Sat Dec 27 , 2025
मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) स्वदेशी बिस्किट ब्राण्ड्स ,बिस्क फार्म बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री- सुपरस्टार श्रद्धा कपूर के साथ हाथ मिलाकर अपनी 25 सालों की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है। अपने आकर्षण, बहुमुखी व्यक्तित्व और हर उम्र के दर्शकों के साथ मजबूत कनेक्शन के लिए विख्यात श्रद्धा कपूर- ब्राण्ड […]

You May Like