बुधनी। वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने सागौन तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए ग्राम ऊंचाखेड़ा के जंगल से अवैध रूप से काटी गई सात नग सागौन लकड़ी जब्त की है. कार्रवाई के दौरान तस्कर वन अमले को देखकर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए. विभाग ने लकड़ी को जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम ऊंचाखेड़ा के जंगल में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को वाहन के माध्यम से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है. सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी राजित द्विवेदी के निर्देशन में टीम ने मौके पर दबिश दी. कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद वन अमले ने सात नग सागौन लकड़ी जब्त कर पिकअप वाहन से वन विभाग कार्यालय पहुंचाया है.
