चावल, चीनी, दालें मजबूत; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं की कीमतों में नरमी रही जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 85 रुपये बढ़कर 3,846 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत 22 रुपये घटकर 2,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। आटा 35 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। दाल-दलहनों में तेजी रही। चना दाल औसतन 137 रुपये और तुअर दाल 128 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल की कीमत 111 रुपये और मूंग दाल की 42 रुपये बढ़ी। उड़द दाल की कीमत लगभग गत दिवस के स्तर पर ही रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 32 रिंगिट टूटकर 4,014 रिंगिट प्रति टन रह गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 106 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 70 रुपये और मूंगफली तेल 33 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल की 87 रुपये और सोया तेल 69 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल की कीमत 36 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 62 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 10 रुपये सस्ती हुई।

Next Post

मार्श और हेड के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाये श्रीलंका के खिलाफ 181/9

Mon Feb 16 , 2026
पल्लेकेले, 16 फरवरी (वार्ता) कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रेविस हेड (56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 30वें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट पर 181 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like