एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 69 फीसदी लक्ष्य किया पूरा

इंदौर:जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने अब गति पकड़ ली है. 16 अप्रैल तक 22,657 टीके लगाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 69 प्रतिशत है. दरअसल, कॉलेजों में काउंसलिंग बढ़ा देने से स्वास्थ्य विभाग इस आंकड़े तक पहुंच पाया है.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने बताया कि अभियान को तेज करने के लिए जिला प्रशासन के नेतृत्व में शासकीय और निजी महाविद्यालयों में लगातार उन्मुखीकरण, परामर्श और टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं.

इसका सकारात्मक असर भी सामने आ रहा है और किशोरियों के साथ अभिभावक भी जागरूक हो रहे हैं. डॉ. हासानी का कहना है कि मार्च में स्कूलों की परीक्षाओं के चलते अभियान की रफ्तार धीमी थी, लेकिन अब नियमित सत्र शुरू होने के बाद इसमें तेजी आई है.

प्रशासन और शिक्षण संस्थानों का सहयोग लगातार मिल रहा है.वहीं, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें मैदान में सक्रिय हैं और स्कूल प्रबंधन, बच्चों व अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान कर रही हैं. जगह-जगह प्रस्तुतीकरण देकर टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में टीकाकरण सत्रों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि समन्वित प्रयासों से जल्द ही तय लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

Next Post

कई बुजुर्गो को नहीं मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर: शहर के खजराना सहित अन्य क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ न मिलने से बुजुर्ग परेशान हैं, यहां किसी को एक साल, किसी को दो साल तो किसी को तीन साल से पेंशन नहीं मिलने की शिकायतें आई हैं. जिले में सामाजिक […]

You May Like