
इंदौर। एमपीसीसी चुनाव की गहमा गहमी के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया का इंदौर विमानतल पर आगमन हुआ। इस दौरान उनके स्वागत के लिए समर्थक व शुभचिंतक प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में मौजूद रहे। महाआर्यमन सिंधिया के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
