भारत-चीन के बीच सीमा व्यापार फिर से शुरू, सालाना 5-6 अरब डॉलर के फायदे का अनुमान।
नई दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता): भारत और चीन के बीच लंबे समय से रुका हुआ सीमा व्यापार फिर से शुरू हो गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 50% तक का टैरिफ लगाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस व्यापार के फिर से शुरू होने से भारत को सालाना 5-6 अरब डॉलर (लगभग ₹50,000 करोड़) का फायदा हो सकता है, जिससे अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।
यह कदम दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। चीन को भारत में अपने उत्पादों को बेचने के लिए एक बड़ा बाजार मिलेगा, जबकि भारत को चीन से दुर्लभ खनिज, उर्वरक और औद्योगिक सामान जैसी जरूरी चीजें मिलेंगी, जिससे विनिर्माण लागत कम होगी। यह कदम अमेरिका के संरक्षणवादी नीतियों के खिलाफ एक रणनीतिक पहल भी माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत को वैश्विक व्यापार में विविधता लाने में मदद करेगा।

