बोरिंग से पानी भरने को लेकर विवाद मां-बेटों ने मिलकर पड़ोसी महिला और बेटे को पीटा

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में सार्वजनिक बोरिंग से पानी भरने जैसी मामूली बात पर एक महिला और उसके दो बेटों ने मिलकर पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला आरोपी ने फरियादी महिला के हाथ पर दांतों से काट लिया, वहीं उसके बेटों ने फरियादी के बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना रंगवासा क्षेत्र की है, फरियादी गुलका पति भादर कटारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने बेटे आकाश के साथ घर के पास स्थित बोरिंग पर पानी भरने गई थी. यह बोरिंग आरोपी झुना बाई के घर के पास लगा है, जिसे लेकर वह अक्सर पानी भरने से मना करती है. जब गुलका और उसका बेटा पानी भर रहे थे, तभी झुना बाई वहां पहुंची और उनके साथ अभद्रता करते हुए गालियां देने लगी. जब गुलका ने गाली देने से मना किया, तो झुना बाई ने उसके साथ झूमाझपटी शुरू कर दी और पत्थर उठाकर मारने दौड़ी. इसी दौरान झुना बाई ने क्रूरता दिखाते हुए गुलका के दाहिने हाथ की कोहनी के पास दांतों से जोर से काट लिया.

शोर सुनकर झुना बाई के दो बेटे, अजय और विजय भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और गुलका के बेटे आकाश को घेरकर हाथ थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया. हमले के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई. थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर का कहना है कि ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी झुना बाई, अजय, विजय और मोगली के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

Next Post

शातिर बदमाश, छह माह के लिए जिलाबदर

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर:पुलिस आयुक्त ने एक शातिर बदमाश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से अपराधों में लिप्त बदमाश को जिला इंदौर और आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमा से छह माह के लिए बाहर कर दिया है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाश […]

You May Like