शातिर बदमाश, छह माह के लिए जिलाबदर

इंदौर:पुलिस आयुक्त ने एक शातिर बदमाश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से अपराधों में लिप्त बदमाश को जिला इंदौर और आसपास के सीमावर्ती जिलों की सीमा से छह माह के लिए बाहर कर दिया है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाश विलास उर्फ चिंटू उर्फ धाणा पिता अशोक ढाडे, उम्र 29 वर्ष, निवासी टापू नगर, के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है.

जारी आदेश के अनुसार आरोपी को छह माह की अवधि के लिए जिला इंदौर (नगरीय एवं देहात) और उससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमाओं में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है. आरोपी विलास उर्फ चिंटू उर्फ धाणा का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह क्षेत्र में लगातार अपराधों में लिप्त पाया गया. उसकी गतिविधियों से इलाके में भय और अशांति का माहौल बना हुआ था. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है.

Next Post

घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने पत्नी के गले पर किया जानलेवा हमला

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया. मामूली विवाद के दौरान एक पति ने आपा खोते हुए अपनी ही पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले में पुलिस जांच कर रही […]

You May Like